सफेद एलईडी लाइटों से सड़कें चमकीं, पर बढ़ा हादसों का खतरा

सांची: नगर और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों में लगाई जा रही अत्यधिक चमकदार सफेद एलईडी लाइटें लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई हैं। रात के समय इन लाइटों की तेज रोशनी आंखों पर पड़ते ही सामने का दृश्य धुंधला पड़ जाता है, जिससे छोटे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि इन सफेद लाइटों की तीव्र चमक आंखों पर विपरीत असर डालती है, जिससे दृष्टि धुंधली पड़ सकती है और आंखों की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। बुजुर्गों और दोपहिया चालकों के लिए यह स्थिति विशेष रूप से खतरनाक साबित हो रही है।स्थानीय नागरिकों ने शिकायत की है कि इस ओर न तो परिवहन विभाग ध्यान दे रहा है, न ही पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई कर रहा है।

लोगों ने मांग की है कि ऐसे वाहनों पर तुरंत रोक लगाई जाए और तेज एलईडी लाइटों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर चालानी कार्रवाई की जाए।नेत्र विशेषज्ञों ने चेताया है कि सफेद रोशनी सीधे आंखों पर पड़ने से अस्थायी धुंधलापन आ सकता है, जो सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनता है। उन्होंने सुझाव दिया कि वाहन चालकों को मध्यम रोशनी वाली लाइटों का उपयोग करना चाहिए और प्रशासन को सख्ती से नियम लागू कर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

Next Post

सीएम डॉ यादव ने दी आंवला नवमी की शुभकामनाएं, स्वामी दयानंद सरस्वती को दी श्रद्धांजलि

Thu Oct 30 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को आंवला नवमी (अक्षय नवमी) की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शुभता लेकर आए।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आर्य समाज के संस्थापक परम श्रद्धेय स्वामी […]

You May Like