अमन कॉलोनी ईरानी डेरे का मामला: बदमाशों की रिमांड के लिए भोपाल में डटी 6 राज्यों की पुलिस

भोपाल। अमन कालोनी ईरानी डेरे से गिरफ्तार बदमाशों को रिमांड पर लेने के लिए 6 राज्यों की पुलिस राजधानी में डेरा जमाए हुए है. देश के 6 राज्यों की पुलिस अलग-अलग प्रकरण में आरोपियों की तलाश पूर्व से कर रही थी. डेरे से फरार मुख्य सरगना राजू ईरानी सहित अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीम फिलहाल जुटी है.

ईरानी डेरे के बदमाशों को लेकर सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है कि एक बदमाश ने तेलांगना से बाइक चुराई थी. इसके साथ ही अमन कालोनी के रहने वाले बदमाशों ने फर्जी दस्तावेजों से कई बाइक फाइनेंस कराई थी. इसमें भोपाल में मोबाइल लूट की वारदातों में ईरानी डेरे के बदमाश शामिल रहे है. इसका खुलासा भी साइबर सेल की मोबाइल फोन ट्रैकिंग से सामने आया है. भोपाल के अलग-अलग इलाकों में तीन मोबाइल लूट की घटना सामने आई है. सभी फोन ट्रैकिंग इसी इलाके को लेकर इंगित हुए. जानकारी के अनुसार बीते 2, 3 और 25 दिसंबर को शहर के अलग-अलग जगह पर मोबाइल लूट की वारदात भी हुई थी. लूट को अंजाम देने वाले बदमाश अमन कालोनी के ही मिले. भोपाल पुलिस ने अब तक की कार्रवाई में डेरे से 22 पुरुष और 10 महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बदमाशों की रिमांड़ लेने के लिए अन्य राज्यों की पुलिस भी कार्रवाई करने में जुटी है.

Next Post

5 जनवरी से भोपाल मेट्रो की नई समय-सारणी होगी लागू, अब 13 ट्रिप में चलेगी मेट्रो

Sat Jan 3 , 2026
भोपाल। राजधानी में मेट्रो अब 13 ट्रिप में चलेगी. इसके साथ मेट्रो के चलने के समय को परिवर्तित कर दिया गया है. सोमवार से भोपाल में मेट्रो के चलने की नई सारणी लागू कर दी जाएगी. भोपाल मेट्रो ने नई समय सारणी को लेकर सूचना जारी कर दी है. जानकारी […]

You May Like