इंदौर:भंवरकुआं क्षेत्र में लापरवाही से वाहन चलाने का मामला सामने आया है, जहां तेज गति से आ रहे ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी. 36 वर्षीय फरियादी योगेश प्रताप सिंह निवासी श्याम कुंज बिचौली मर्दाना की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक ऋषिकेश पाठक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है.
थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि दोपहर पाल्दा स्थित भोला कम्पाउंड के पास ट्रक नम्बर एनएल 01 एबी 3196 चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से खड़ी कार को टक्कर मार दी. हादसे में कार की हेडलाइट, बंपर, साइड हिस्सा और दोनों टायर क्षतिग्रस्त हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
