राजा मर्डर: 5 हजार पोस्ट कार्ड भेजकर फांसी की मांग

इंदौर. राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर जनआक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है. माता वसुंधरा सेवा समिति की अगुवाई में क्षेत्र की महिलाओं ने मेघालय सरकार को 5 हजार पोस्ट कार्ड भेजकर आरोपियों को फांसी देने की मांग की है.

संस्था की अध्यक्ष अनीशा कोठारी ने बताया कि सभी पोस्ट कार्ड मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के नाम लिखे गए हैं. इसमें मांग की गई है कि आरोपी सोनम, उसके प्रेमी राज कुशवाह और अन्य तीन साथियों पर चल रहे प्रकरण को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए और सभी को फांसी की सजा दी जाए. कोठारी ने यह भी कहा कि रघुवंशी परिवार ने अपना तीस वर्षीय पुत्र राजा रघुवंशी खोया है. यह सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि मां अहिल्या की नगरी पर लगा कलंक है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने यह पोस्ट कार्ड लिखे हैं, जिनमें व्यक्तिगत मोबाइल नंबर भी दर्ज किए गए हैं ताकि सरकार तक उनकी पीड़ा सीधे पहुंचे. सभी पोस्ट कार्ड आज ही डाक के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय, शिलांग भेजे जा रहे हैं.

Next Post

वरिष्ठ नेताओं के व्यवहार से दुखी होकर पार्टी छोड़ रहे कांग्रेस नेता

Mon Jun 16 , 2025
ग्वालियर। वरिष्ठ नेताओं के बर्ताव से दुखी होकर अब कांग्रेस नेता पार्टी छोड़ रहे हैं, चीनौर के सेक्टर अध्यक्ष रईस खान ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि मैं रहीश खान ग्राम घरसौंदी चीनोर सेक्टर अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी, बड़े दुखी […]

You May Like