
अनूपपुर। ओडिशा से मध्य प्रदेश लाया जा रहा 599 किलोग्राम गांजा ट्रक सहित एसटीएफ जबलपुर ने पकड़ा है। जब्त गांजे की अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपये, ट्रक की कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। ट्रक में लोहे की चादर से विशेष गुप्त कम्पार्टमेंट बनाया गया था जो बाहर से दिखाई नहीं देता था। इस कम्पार्टमेंट में गांजे के पैकेट्स छिपाकर परिवहन किया जा रहा था। एटीएस ने छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश सीमा के पास, जिला अनूपपुर के घने जंगल मार्ग पर यह ट्रक पकड़ा है। मामले में अंकित विश्वकर्मा, निवासी जिला सीधी, धनंजय सिंह पटेल, निवासी जिला सतना को गिरफ्तार किया गया है।
