वरिष्ठ नेताओं के व्यवहार से दुखी होकर पार्टी छोड़ रहे कांग्रेस नेता

ग्वालियर। वरिष्ठ नेताओं के बर्ताव से दुखी होकर अब कांग्रेस नेता पार्टी छोड़ रहे हैं, चीनौर के सेक्टर अध्यक्ष रईस खान ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि मैं रहीश खान ग्राम घरसौंदी चीनोर सेक्टर अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी, बड़े दुखी मन से आज पार्टी की प्रथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।

खान ने सोशल मीडिया पर किए अपने पोस्ट में यह भी कहा है कि पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव एवं संजय सिंह यादव से जुड़कर कांग्रेस पार्टी मै आया था एवं विगत 12 वर्षों तक पूरी ईमानदारी एवं पूरी निष्ठा से पार्टी को मजबूत करने की हर संभव कोशिश में लगा रहा, परन्तु विगत कुछ वर्षों से चीनोर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के द्वारा सार्वजनिक जगहों पर मुझे बेइज्जत किया जा रहा था, जिसकी शिकायत मै लगातार लाखन सिंह यादव से करता रहा, लेकिन मेरी बात को हर बार अनसुना कर दिया गया, इसलिए बड़े व्यथित मन से आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूँ।

Next Post

शिवपुरी के पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी का कांग्रेस से इस्तीफा

Mon Jun 16 , 2025
शिवपुरी। शिवपुरी व कोलारस से दो बार विधायक रहे वीरेन्द्र रघुवंशी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। उन्होंने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए पार्टी से इस्तीफा देने की बात लिखी है। पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने 2 […]

You May Like