फर्जी मोबाइल एप के जरिए किसान से साढ़े छह लाख की ऑनलाइन ठगी

इंदौर: सिमरोल क्षेत्र में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां अज्ञात ठगों ने फर्जी मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए एक व्यक्ति के बैंक खाते से करीब साढ़े छह लाख रुपए निकाल लिए. 55 वर्षीय पीड़ित केदारसिंह धाकड़ निवासी सिमरोल की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल पर ओटीपी और ट्रांजेक्शन से जुड़े 30 से 40 मैसेज आए, जिसके बाद आईडीबीआई बैंक के खाते से 6 लाख 87 हजार 649 रुपए कटने की जानकारी मिली. जांच में सामने आया कि अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर फर्जी चालान रसीद का एपीके (एपीके) फाइल भेजकर मोबाइल का अनधिकृत एक्सेस लिया और ऑनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम दिया. पुलिस साइबर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है.

Next Post

परीक्षा पे चर्चा में बोले पीएम मोदी; पढ़ाई और पैशन को अलग न समझें छात्र, स्टार्टअप और अनुशासन के मंत्र से ही सिद्ध होगा 'विकसित भारत' का संकल्प

Mon Feb 9 , 2026
कोयंबटूर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के नौवें संस्करण के तहत कोयंबटूर में छात्रों के साथ आत्मीय संवाद किया। इस बार कार्यक्रम की खास बात यह रही कि पीएम मोदी ने दिल्ली के बजाय देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर छात्रों से मिलने के सुझाव को अमल में […]

You May Like