प्रिटोरिया, 10 फरवरी (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका में आयी विनाशकारी बाढ़ के बाद मोजाम्बिक में हैजा मामलों में भारी बढ़ोतरी हुई है। तीन सितंबर 2025 से अब तक हैजा के कुल 4,540 मामले सामने आ चुके हैं। मोजाम्बिक की आधिकारिक समाचार एजेंसी एआईएम ने सोमवार को राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशालय के हवाले से जानकारी दी कि इस बीमारी से मृत्यु दर 1.4 प्रतिशत है। इस नवीनतम प्रकोप की शुरुआत से अब तक हैजा के कारण 62 लोगों की मौत हो चुकी है।
पिछले सप्ताह विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने कहा कि मोजाम्बिक ने 2022 के बाद पहली बार हैजा निवारक टीकाकरण फिर से शुरू कर दिया है। हैजा बेहद संक्रामक बीमारी है, जो दूषित खाना-पानी से फैलती है। इसके संक्रमण से तेज पानी जैसा दस्त हो सकता है और अगर तुरत इसका इलाज न किया जाये तो गंभीर मामलों में यह कुछ ही घंटों में जानलेवा हो सकता है।

