
भोपाल। राजधानी में मेट्रो अब 13 ट्रिप में चलेगी. इसके साथ मेट्रो के चलने के समय को परिवर्तित कर दिया गया है. सोमवार से भोपाल में मेट्रो के चलने की नई सारणी लागू कर दी जाएगी. भोपाल मेट्रो ने नई समय सारणी को लेकर सूचना जारी कर दी है.
जानकारी के अनुसार यात्रियों की संख्या और आवागमन के रुझान के आधार पर यह निर्णय लिया गया है. एमपीएमआरसीएल ने एम्स और सुभाष नगर मेट्रो स्टेशनों के बीच चलने वाली ट्रेन की समय-सारणी में संशोधन किया है. नई समय-सारणी 5 जनवरी से लागू होगी.
पहली मेट्रो दोपहर 12 बजे एम्स से और दोपहर 12:40 बजे सुभाष नगर से चलेगी. अंतिम मेट्रो शाम 19:30 बजे एम्स से शाम 18:55 बजे सुभाष नगर से चलेगी. अब भोपाल में मेट्रो एक दिन में 13 ट्रिप में चलने जा रही है, जिसमें एम्स से 7 और सुभाष नगर से 6 ट्रिप निर्धारित किया गया है. प्रत्येक 75 मिनट के अंतराल पर यात्रियों को मेट्रो में सवार होने की सुविधा मिलेगी.
