शाहगंज। नगर के जगदीश मंदिर प्रांगण में खाटू श्याम बाबा के नाम से विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया. इस दौरान छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया. इस अवसर पर यहां श्याम बाबा का अलौकिक शृंगार मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा.
विशाल भजन संध्या संकीर्तन में छिंदवाड़ा से आई सुप्रसिद्ध भजन गायिका पूजा वर्मा ने मोर छड़ी लहराई रे रसिया ओ सांवरा, तेरी बहुत बड़ी सकलाई रे…जैसे भजनों से भक्तों को भाव-विभोर कर दिया. नर्मदापुरम के गायक गोविंद यादव ने तीन बाण के धारी तीनो बाण चलाओ ना, मुश्किल में है दास तेरा अब जल्दी आओ ना. हारे के सहारे मेरे हारे के सहारे गीत पर भक्तों को थिरकने पर मजबूर कर दिया. देर रात तक चले इस संकीर्तन में भक्त बाबा की भक्ति में लीन होकर नाचते-गाते रहे.
