राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस: सीएम डॉ यादव का संदेश, नौकरी देने वाले बन रहे हैं देश के युवा

भोपाल: राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने युवाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2016 में इसी दिन स्टार्टअप इंडिया को एक राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में लॉन्च किया था।

डॉ यादव ने कहा कि आज देश के युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं रह गए हैं, बल्कि नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से नौकरी देने वाले बनकर सफलता के नए-नए अध्याय लिख रहे हैं। उन्होंने युवाओं के आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और स्टार्टअप संस्कृति को देश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बताया।सीएम ने विश्वास जताया कि स्टार्टअप इंडिया जैसे अभियानों से भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है और युवा शक्ति इस परिवर्तन की सबसे बड़ी ताकत है।

Next Post

छात्रावासों में अव्यवस्था: दो अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस

Fri Jan 16 , 2026
अशोकनगर:कलेक्टर आदित्य सिंह ने ईसागढ़ में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं विभिन्न छात्रावासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रावासों में व्यवस्थाओं में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाते हुए दो छात्रावास अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनजातीय कार्य […]

You May Like

Play sound