छात्रावासों में अव्यवस्था: दो अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस

अशोकनगर:कलेक्टर आदित्य सिंह ने ईसागढ़ में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं विभिन्न छात्रावासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रावासों में व्यवस्थाओं में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाते हुए दो छात्रावास अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जनजातीय कार्य विभाग तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जाति बालक सीनियर छात्रावास, विमुक्त जाति बालक छात्रावास, बालक उत्कृष्ट सीनियर अनुसूचित जाति छात्रावास, आदिवासी जनजाति बालक सीनियर छात्रावास एवं बालिका अनुसूचित जाति छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान ठंड के मौसम को देखते हुए खिड़की-दरवाजे दुरुस्त रखने, साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, बिजली व्यवस्था, मीनू अनुसार भोजन-नाश्ता, लाइब्रेरी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली।

निरीक्षण में व्यवस्थाओं में लापरवाही पाए जाने पर शासकीय आदिवासी जनजाति बालक सीनियर छात्रावास के अधीक्षक बालकृष्ण खण्डेले तथा शासकीय बालक उत्कृष्ट सीनियर अनुसूचित जाति छात्रावास के अधीक्षक आत्माराम दुबे को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। साथ ही सभी छात्रावासों में व्यवस्थाएं तत्काल सुधारने के निर्देश भी दिए गए।
इससे पहले कलेक्टर ने ईसागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कमियां पाए जाने पर बीएमओ को उन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए तथा एनआरसी वार्ड के विस्तारीकरण को लेकर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

Next Post

फंड अटका, पुलिया संकरी: गंज क्षेत्र में ट्रैफिक जाम से जूझ रहे वाहन चालक

Fri Jan 16 , 2026
बैतूल: गंज क्षेत्र की संकरी पुलियाओं को चौड़ा करने के लिए नगरपालिका ने योजना तो तैयार कर ली है, लेकिन सेंट्रल स्कूल से करबला तक प्रस्तावित सड़क निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति नहीं मिलने से काम फिलहाल ठप पड़ा है। पुलिया निर्माण के लिए पाइप सामग्री भी मौके पर पहुंच […]

You May Like