मातृ दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मातृशक्ति को किया नमन

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मातृ दिवस के अवसर पर समस्त मातृशक्ति को शत्-शत् नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मां हम सभी के जीवन का आधार हैं। मां ही हमें संस्कार देती हैं और सत्य एवं संघर्ष के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी प्रदान करती हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां का स्नेह, त्याग और आशीर्वाद हर व्यक्ति के जीवन को दिशा देने का कार्य करता है। उन्होंने मातृ दिवस पर सभी माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपनी शुभकामना संदेश में कहा कि हम सभी पर मां का आशीर्वाद सदैव बना रहे, यही उनकी मंगलकामना है।

Next Post

युवा मोर्चा अध्यक्ष के लिए आधा दर्जन दावेदार, महिला मोर्चा में भी कड़ी प्रतिस्पर्धा

Sun May 10 , 2026
सिंगरौली : भारतीय जनता पार्टी में इन दिनों संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर हलचल तेज हो गई है। युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की दौड़ भोपाल तक पहुंच गई है। पार्टी के भीतर गहमागहमी का माहौल है और हर दावेदार अपनी पकड़ मजबूत करने […]

You May Like