मैहर: नशे के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि विनयका मोहल्ले में एक व्यक्ति अपने घर के बाहर से नशीले पदार्थ की बिक्री कर रहा है। सूचना पर कोतवाली थाना मैहर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नईम खान उर्फ लल्लू को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जाती थी
Next Post
घर लौटे तो बंद मिला दरवाजा, अंदर फंदे पर मिली 20 वर्षीय छात्रा
Mon Aug 24 , 2026
इंदौर:तेजाजी नगर क्षेत्र में 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की आत्महत्या से परिवार में मातम छा गया. रविवार को मां और बड़ी बहन घर लौटीं तो अंदर से दरवाजा बंद था. आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया, जिसके बाद छात्रा फंदे पर […]

You May Like
-
4 months ago
अब्बास नगर मुख्य मार्ग से हटाया गया अस्थायी अतिक्रमण
-
11 months ago
अस्पताल बिल्डिंग से गिरे युवक की मौत
-
1 year ago
पिस्टल के साथ युवक ने थाने में बनाया वीडियो
-
2 years ago
यादव ने अक्षत औरा को दी बधाई