भोपाल।जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में छात्रों के मुद्दों को लेकर पैदल मार्च निकाला गया। यह मार्च प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से भाजपा कार्यालय तक निकाला गया, जिसमें कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान नीट परीक्षा से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, छात्रों पर दर्ज मुकदमों की वापसी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई होनी चाहिए और छात्रों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
Next Post
जबलपुर में कांग्रेस का एसपी कार्यालय घेराव, पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन
Thu Jul 23 , 2026
जबलपुर। शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। हाल ही में मालवीय चौक पर हुए प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन […]

You May Like
-
1 year ago
आठ माह के मासूम ने बैलून निगला, हो गई मौत
-
3 months ago
नियम तोड़ने वालों से वसूला 2 लाख का जुर्माना