
बीजिंग, 24 जनवरी (वार्ता) चीन की सरकार ने केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के कर्नल-जनरल झांग यूक्सिया और सीएमसी संयुक्त स्टाफ़ के चीफ़ ल्यू झेनली के खिलाफ ‘अनुशासनात्मक और कानूनी उल्लंघन’ के लिये जांच शुरू की है। चीनी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ” श्री झांग यूक्सिया, और श्री ल्यू झेनली पर गंभीर अनुशासनात्मक और कानूनी उल्लंघन का संदेह है। सीपीसी की केंद्रीय समिति ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ जांच शूरू करने का आदेश दिया है।”
उल्लेखनीय है के चीन के आधिकारिक बयानों में ‘गंभीर अनुशासनात्मक और कानूनी उल्लंघनों’ का संबंध अक्सर भ्रष्टाचार से होता है।
