जिले में 1268 किसानों को बांटी गयी 179.295 मीट्रिक टन यूरिया

रीवा:जिले के डबल लॉक केन्द्रों तथा सहकारी समितियों से किसानों को यूरिया खाद दी जा रही है. वितरण केन्द्रों में किसानों को ऋण पुस्तिका के आधार पर टोकन दिया जाता है. टोकन में दर्ज दिनांक को किसान निर्धारित मात्रा में खाद संबंधित केन्द्रों से प्राप्त कर रहे हैं. जिले में 22 सितम्बर को डबल लॉक केन्द्रों के माध्यम से 1268 किसानों को 179.295 मीट्रिक टन यूरिया खाद का वितरण किया गया.

डबल लॉक केन्द्र चाकघाट में 162 किसानों को 27 मीट्रिक टन तथा गुढ़ में 261 किसानों को 39 मीट्रिक टन, जवा में 123 किसानों को 30 मीट्रिक टन, चोरहटा में 500 किसानों को 63.045 मीट्रिक टन तथा उमरी में 220 किसानों को 20.250 मीट्रिक टन यूरिया खाद का वितरण किया गया. शेष केन्द्रों में आज खाद का वितरण नहीं किया गया. अभी जिले में चाकघाट में 37 मीट्रिक टन, गुढ़ में 49.20 मीट्रिक टन, चोरहटा में 192.955 मीट्रिक टन तथा उमरी में 70.750 मीट्रिक टन यूरिया खाद उपलब्ध है. जिले में डबल लॉक केन्द्रों में 349.905 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है.
मऊगंज में 275 किसानों को बांटी गयी 49 मीट्रिक टन खाद
मऊगंज जिले में 22 सितंबर को 275 किसानों को 49 मीट्रिक टन खाद का वितरण किया गया. डबल लाक केन्द्र मऊगंज में 125 किसानों को 14 मीट्रिक टन तथा हनुमना में 150 किसानों को 35 मीट्रिक टन खाद का वितरण किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊगंज में 251 मीट्रिक टन व हनुमना में 166 मीट्रिक टन खाद शेष है.

Next Post

महापौर की मौजूदगी में सडक़ और नाली का भूमि पूजन

Tue Sep 23 , 2025
रीवा:नगर निगम वार्ड क्रमांक 15 में राजबहोर यादव के घर से रजनीश शुक्ला के घर होते हुए इन्र्फोमेटिव स्कूल तक आर. सी. सी. नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन महापौरअजय मिश्रा बाबा की उपस्थिति में वार्ड के वरिष्ठ नागरिक पन्नालाल मिश्रा द्वारा नारियल तोडक़र संपन्न किया गया. उक्त निर्माण कार्य की […]

You May Like