सांदीपनि विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने को आस पास के स्कूलों के छात्रों को किया जायेगा शिफ्ट 

भोपाल। प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने सांदीपनि मॉडल विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। विभाग का कहना है कि जहां सांदीपनि विद्यालयों में अधिक छात्र प्रवेश ले रहे हैं और आसपास के सरकारी स्कूल खाली हो रहे हैं, वहां के स्कूल भवन और शिक्षकों का उचित उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। सांदीपनि विद्यालयों के पास स्थित सरकारी प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को सांदीपनि में ही प्रवेश दिलाया जाएगा। प्राथमिक स्कूलों के लिए अधिकतम 2 किलोमीटर की दूरी तक के विद्यार्थियों को सांदीपनि में जोड़ा जाएगा। जिन प्राथमिक स्कूलों में छात्र संख्या शून्य हो जाएगी, उनका शिफ्टिंग प्रस्ताव पोर्टल 3.0 पर अनिवार्य रूप से अपलोड करना होगा।

शिक्षकों के लिए विकल्प

खाली हो रहे स्कूलों के शिक्षकों से पूछा जाएगा कि क्या वे सांदीपनि विद्यालय में ही पढ़ाना चाहते हैं। सहमति देने वाले शिक्षकों को वहीं रखा जाएगा। जो शिक्षक वहां नहीं जाना चाहेंगे, उन्हें बाद में काउंसलिंग के जरिए अन्य सरकारी स्कूलों में भेजा जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया की निगरानी करने और आवश्यकता पड़ने पर विभाग को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का कहना है कि यह कदम सांदीपनि विद्यालयों में बेहतर गुणवत्ता की शिक्षा और शिक्षकों के संसाधन का सही उपयोग सुनिश्चित करेगा।

Next Post

पैसे निकालने दिन लाइन में, भावांतर योजना में सोयाबीन बेचने वाले किसानों को बैंक के माध्यम से हो रहा पैमेंट

Sun Nov 30 , 2025
सारंगपुर। भावांतर योजना के तहत सोयाबीन उपज बेचने वाले किसानों को अपनी उपज का पैमेंट नगद न होकर बैंक के माध्यम से किया जा रहा है जिसके चलते विशेषकर सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के सामने सुबह से ही लम्बी-लम्बी लाइन लग रही है. पैमेंट लेने के लिए किसानों को काफी […]

You May Like