मैजिक वाहन पलटा, तीन महिलाओं की मौत

कटनी। ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ग्राम खमतरा मार्ग पर आज दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मैजिक में सवार होकर कुछ लोग ढीमरखेड़ा से ग्राम खमतरा जा रहे थे, इसी दौरान अनियंत्रित होकर मैजिक वाहन पलट गया, जिससे उसमे सवार तीन महिलाओं शिवानी बर्मन – 35 वर्ष, फूलबाई बर्मन 40 वर्ष

रानी बर्मन 50 वर्ष, की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से अन्य 5 घायलों को निकाला। सभी को स्वास्थ्य केंद्र उमरिया पान भेजा गया। जहां उनका इलाज जारी है। मृतक परिवार खमतरा गांव के निवासी थे। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Next Post

बसों में भिड़ंत, दोनों के चालक गंभीर

Wed May 21 , 2025
कटनी। ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिलौंडी दशरमन मुख्य मार्ग पर आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो यात्री बसें आमने-सामने से टकरा गईं, जिसमें दोनों बसों के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। एक बस चौरसिया बस सर्विस की थी, जो सिलौंडी की दिशा से […]

You May Like