बसों में भिड़ंत, दोनों के चालक गंभीर

कटनी। ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिलौंडी दशरमन मुख्य मार्ग पर आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो यात्री बसें आमने-सामने से टकरा गईं, जिसमें दोनों बसों के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक बस चौरसिया बस सर्विस की थी, जो सिलौंडी की दिशा से आ रही थी,जबकि दूसरी बस कटनी की बताई जा रही है, जो दशरमन की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और ड्राइवरों को बस के अंदर से बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस बल और प्रशासन मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया, घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में दोनों बसों के ड्राइवरों को गंभीर चोटे आई हैं जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों का इलाज जारी है। हादसे के समय दोनों बसों में 60 से अधिक यात्री सवार थे लेकिन इस हादसे मे किसी भी यात्री के हताहत होनें की जानकारी नहीं हैं। कुछ यात्रियों को मामूली खरोंचें और चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

Next Post

अफीम तस्कर पकड़ा, 8 लाख की अफीम जब्त

Wed May 21 , 2025
इंदौर. नारकोटिक्स विंग ने कार्रवाई करते हुए ग्राम दलोदा, रतलाम के रहने वाले तस्कर दिनेश पिता बलराम को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 किलो 400 ग्राम अफीम बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपए आंकी गई है. दिनेश के साथ उसका साथी केशव भी था, जो बाइक […]

You May Like