बरेला एक्सीडेंट: दो महिलाओं की मौत

जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे सिग्मा कान्हा कॉलोनी के पास एक तेज रफ्तार कार ने एक दर्जन से अधिक श्रमिकों को कुचल दिया। घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां दो महिलाओं की मौत हो गई है।

जानकारी अनुसार नेशनल के पास डिवाइडर ग्रिल पर रंगाई, पुताई का काम चल रहा था। दोपहर में श्रमिक लंच कर रहे थे इसी दौरान सफेद रंग की कार आई और चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक एवं तेज रफ्तार में चलाते हुए श्रमिकों को कुचल दिया। बेकाबू कार चालक मजदूरों को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। हादसे में 13 लोग घायल हुए। घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां दो महिलाओं लच्छो बाई और चैनबति बाई को मृत घोषित कर दिया गया है।

Next Post

एमपी में प्रशासनिक फेरबदल: 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले, शिवशेखर शुक्ला बने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव

Sun Jan 18 , 2026
भोपाल। राज्य सरकार ने आज शाम भारतीय प्रशासनिक सेवा के 26 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं। फेरबदल के बाद शिवशेखर शुक्ला को ग्रह विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। धनराजू एस को स्वास्थ्य विभाग का कमिश्नर पदस्थ किया है। पूरी सूची इस प्रकार है। Facebook Share on […]

You May Like