दांबुला (वार्ता) लगातार हो रही बारिश के कारण शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाला दूसरा टी-20 मैच रद्द कर दिया। आज यहां श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाला दूसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। लगातार हो रही बारिश के कारण दूसरे टी-20 मुकाबले का टॉस नहीं हो सका और बिना एक भी गेंद फेंक मुकाबले को रद्द घोषित कर दिया।
श्रीलंका में खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज में पाकिस्तान पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है।
