अफीम तस्कर पकड़ा, 8 लाख की अफीम जब्त

इंदौर. नारकोटिक्स विंग ने कार्रवाई करते हुए ग्राम दलोदा, रतलाम के रहने वाले तस्कर दिनेश पिता बलराम को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 किलो 400 ग्राम अफीम बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपए आंकी गई है. दिनेश के साथ उसका साथी केशव भी था, जो बाइक से मौके से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है. इसके अलावा, नारकोटिक्स टीम ने आज सुबह छोटी खजरानी में भी एक ड्रग्स तस्कर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था, लेकिन वह कार्रवाई से पहले ही भागने में सफल हो गया.

Next Post

तेज आंधी में कच्चे मकान के खप्पर के साथ बच्चे भी उड़े,सागर में भर्ती 

Wed May 21 , 2025
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर मार्ग पर स्थित गोराखुर्द गांव मे तेज हवाओ के चलते एक कच्चे मकान का खप्पर हवा मे उड गया और घर के अंदर बैठे दो बच्चे हवा मे उडकर बाहर आ गिरे। सरपंच कुलदीप सिंह गौर से मिली […]

You May Like