पीएम मोदी बोले- जंतर-मंतर पर गालियां देने वाले बच्चों को माफ करना चाहता हूं

नई दिल्ली, 31 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो में जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि वहां जो कुछ हुआ, उसे देश और दुनिया ने देखा। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती बच्चों ने उन्हें और उनकी दिवंगत मां को भद्दी-भद्दी गालियां दीं, जो किसी भी सभ्य समाज के लिए उचित नहीं हैं। इसके बावजूद उन्होंने कहा कि बच्चों से गलतियां हो जाती हैं और उन्हें सुधारने का अवसर मिलना चाहिए।

गुमराह बच्चे हैं…

प्रधानमंत्री ने वीडियो में कहा, “ये गुमराह बच्चे हैं। इन्हें सजा देने से ज्यादा जरूरी इन्हें सही राह दिखाना है। मैं उन बच्चों को माफ करना चाहता हूं।” उन्होंने यह भी कहा कि समाज के भीतर मौजूद आक्रोश को वह भली-भांति समझते हैं, लेकिन यह एक सांस्कृतिक झटका है कि हमारी बेटियां इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकती हैं।

जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा है

मामला

ये खबर भी पढ़ें…..https://navabharat.com/?p=529599

यह मामला 23 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन से जुड़ा है। प्रदर्शन के दौरान वायरल हुए एक वीडियो में रुचिका सिंह नाम की युवती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करती दिखाई दी थी। इसके बाद गाजियाबाद निवासी स्मृति सिंह की शिकायत पर नोएडा

पुलिस ने 30 जुलाई को रुचिका के खिलाफ जानबूझकर अपमान करने, सार्वजनिक उपद्रव फैलाने और मानहानि सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की। दूसरी ओर, कॉकरोच जनता पार्टी ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़ा मुद्दा बताया है।

ये खबर भी पढ़ें….https://navabharat.com/?p=534166

9 दिनों  पीएम का पांचवां वीडियो

प्रधानमंत्री मोदी का यह पिछले नौ दिनों में सोशल मीडिया पर जारी पांचवां वीडियो है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे पोस्ट किए गए इस वीडियो को जारी होने के 30 मिनट के भीतर 13 लाख लोगों ने लाइक किया। इससे पहले प्रधानमंत्री पेपर लीक, परीक्षा सुधार और नए कानून जैसे मुद्दों पर भी लगातार वीडियो संदेश जारी कर चुके हैं।

हाल के दिनों में प्रधानमंत्री सोशल मीडिया के माध्यम से सीधे जनता से संवाद कर रहे हैं। इसी क्रम में जारी इस वीडियो में उन्होंने जंतर-मंतर विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए संयम और क्षमा का संदेश दिया तथा कहा कि समाज और परिवार की जिम्मेदारी है कि गुमराह युवाओं को सही दिशा दिखाई जाए।

.......

You May Like