शनिश्चरी अमावस्या पर शनि मंदिर पर उमड़ा भक्तों का जन सैलाब

सोयतकला।डोंगरगांव से 3 किलोमीटर दूर उज्जैन चवली नेशनल हाईवे मार्ग मालवा हाडोती सीमा संगम चवली नदी के तट पर स्थित अति प्राचीन प्रसिद्ध श्री शनि देव मंदिर पर शनिवार को शनिचरी अमावस्या पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे.

मालवा हाडोती क्षेत्र से दर्शन के लिए पधारे सैकड़ों की संख्या में शनि देव भक्तों ने शनिदेव महाराज को काला तिल, काला कपड़ा ,काले उड़द के दाने तथा तेल अर्पित किए. भक्तों ने महाआरती में सम्मिलित होकर घर परिवार में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की. शनि देव महाराज के दर्शन एवं प्रसाद ग्रहण करने के लिए महिलाओं एवं पुरुषों के लिए समिति द्वारा अलग-अलग एक विशेष व्यवस्था की गई थी, ताकि किसी को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े. वहीं महा आरती के बाद महा प्रसादी का वितरण किया गया.

पुलिस जवानों की लगाई ड्यूटी तैनात रहे पुलिसकर्मी

थाना प्रभारी रामगोपाल वर्मा द्वारा शनिचरी अमावस्या पर यातायात व्यवस्था और आने वाले भक्तों को सुगम दर्शन हो इसके लिए पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई. जिन्होंने सुबह से लेकर रात्रि 8 बजे तक यातायात व्यवस्था संभाली, वहीं थाना प्रभारी द्वारा भी शनि देव मंदिर दर्शन कर निरीक्षण किया.

Next Post

अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री ने भारतीय उद्योग जगत के समक्ष रखा दवाओं की गुणवत्ता का मुद्दा

Sat Dec 20 , 2025
नई दिल्ली, 20 दिसंबर (वार्ता) अफगानिस्तान ने भारतीय उद्योग जगत से वहां भेजी जाने वाली दवाओं की गुणवत्ता को लेकर चिंता व्यक्त की और इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए चुनौती बताया है। भारत यात्रा पर आये अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मौलवी नूर जलाल जलाली ने शनिवार को […]

You May Like