नाइजर में सैन्य अभियान के दौरान चार सैनिक घायल

नियामे, 13 फरवरी (वार्ता) नाइजर के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र तिलाबेरी में एक मिशन पर हाल ही में हुए विस्फोटक उपकरण हमले में चार सैनिक घायल हो गए।

नाइजर रक्षा एवं सुरक्षा बलों ने बताया कि रविवार से बुधवार तक पूरे देश में सुरक्षा अभियानों में 27 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से कुछ बोको हराम समूह से जुड़े हैं और अन्य पश्चिमी अफ्रीका में इस्लामिक स्टेट से जुड़े हैं। इन अभियानों में बड़ी मात्रा में युद्ध के हथियार और गोला-बारूद, मोटरसाइकिल, तीन मोटोरोला रेडियो, साथ ही कई चोरी किए गए मवेशी और बड़ी मात्रा में ईंधन जब्त किया गया है।

बयान में यह नहीं बताया गया कि विस्फोट कब हुआ।

Next Post

यूपी-एमपी बार्डर चाकघाट में यातायात सामान्य

Thu Feb 13 , 2025
माघी पूर्णिमा के बाद घटी कुंभ यात्रियो की भीड़ रीवा:महाकुंभ प्रयाग में धीरे-धीरे माघी पूर्णिमा के बाद तीर्थ यात्रियो की भीड़ घटने लगी है. वही नेशनल हाइवे 30 में भी यातायात का दबाव कम हुआ है. रीवा-प्रयागराज चाकघाट बार्डर में गुरूवार को यातायात सामान्य रहा. हालाकि जगह-जगह व्यवस्थाओ को लेकर […]

You May Like