दिवाली पर इंदौर में 225 करोड़ का मिठाई – नमकीन कारोबार

इंदौर: इंदौर में त्यौहार शुरू होने के साथ मिठाई-नमकीन के स्वाद में भी इजाफा हो जाता है. दीपावली पर शहर में 225 करोड़ रुपए का कारोबार सिर्फ मिठाई और नमकीन का होता है. इसमें मिठाई का करीब 75 करोड़ और नमकीन की 150 करोड़ रुपए के आसपास बिक्री हो जाती है.दीपावली त्यौहार कल से शुरू हो जाएगा. अगले आठ दिन त्यौहार की धूम ओर मस्ती छाई रहेगी. इस दौरान शहर से बाहर मिठाई और नमकीन भेजने का काम बंद हो जाता है. खासकर नमकीन दिवाली के पहले रोज 100 टन नमकीन इंदौर से विभिन्न राज्यों और विदेशों तक भेजा जाता है. शहर में मिठाई की यूं तो करीब 300 सौ से ज्यादा दुकानें है, लेकिन प्रतिष्ठित दुकानें, जिनका एसोसिएशन है, वो करीब 40 दुकानें है.

धनतेरस से भाईदूज तक दीपावली के त्यौहार पर इंदौर में विभिन्न तरह की मिठाइयां का 35 टन का कारोबार होता है. खास बात यह है कि इंदौर में त्यौहार पर मिलावटी मावे की समस्या को देखते हुए ड्राय फ्रूट मिठाइयों का चलन बहुत बढ़ गया है. पहले 25 प्रतिशत ड्राई फ्रूट्स और 75 प्रतिशत मावे की मिठाइयां बिकती थी. इसके उलट अब 40 प्रतिशत मावे और 60 प्रतिशत ड्राई फ्रूट्स की मिठाइयां बिकती है. इसका दूसरा कारण हर चौथे या पांचवे व्यक्ति की शुगर की बीमारी है और ज्यादातर ड्राई फ्रूट्स मिठाइयां शुगर फ्री होने से चलन में बहुत ज्यादा आ गई है. दीपावली के त्यौहार पर 5 दिन में करीब 75 करोड़ का कारोबार होने की संभावना है. पिछले साल करीब 60 करोड़ का कारोबार हुआ था. इसमें 400 रुपए से लेकर 3 हजार रुपए किलो तक मिठाईयां बनती है और बिकती है.

सौ टन प्रतिदिन बिका था
इसी तरह इंदौर के नमकीन पूरे देश और विदेश में प्रसिद्ध है. इंदौर के नमकीन का मिठाई के मुकाबले दो गुना कारोबार होता है. इसका कारण यह है कि नमकीन 20 दिन से एक महीने तक खराब नहीं होता है. दूसरा शुगर के मरीज को भी प्रतिबंध नहीं रहता है. कहने का तात्पर्य यह है कि नमकीन हर व्यक्ति खा सकता है, इसलिए इसका कारोबार 150 करोड़ का होता है. बताया जाता है कि पिछले साल दिवाली के 7 दिन ग्यारस से भाईदूज तक 100 टन प्रतिदिन नमकीन अकेले इंदौर में भी बिका था. इस साल भी यही संभावना है. इंदौर में 220 रुपए से लेकर 550 रुपए किलो तक का नमकीन बिकता है. खास बात यह है कि इंदौर से दूसरे शहरों, राज्यों और विदेशों में नमकीन की सप्लाई 100 टन प्रतिदिन की है. शहर में 25 टन नमकीन रोजाना खपता होता है.

125 टन नमकीन प्रतिदिन बनता है
मिठाई-नमकीन एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि इस साल पिछले साल जितना मिठाई को लेकर बाजार नहीं हैं. इस साल कारोबार 50 करोड़ के आसपास ही होने की संभावना है. पिछले 60 करोड़ का कारोबार हुआ था. एसोसिएशन में 35 से 40 दुकानें रजिस्टर्ड है, बाकी यूं तो बहुत मिठाई की दुकानें है. मिठाई-नमकीन एसोसिएशन के सचिव अनुराग बोथरा ने कहा कि इंदौर में दिवाली पर 125 टन के करीब नमकीन रोजाना बनता है. बाकी दिनों में 50 से 60 टन नमकीन रोजाना बनता है. दिवाली के सात दिन बाहर नमकीन नहीं भेजा जाता है. 7 दिन रोज शहर में ही 100 टन नमकीन की बिक्री होती है. एक अनुमान के अनुसार शहर में सभी छोटे बड़े दुकानदारों को मिलाकर 150 करोड़ रुपए का कारोबार हो जाता है, जिसमें इंदौर के आसपास के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में भी सप्लाई होती है.

Next Post

काजी तौकीर को मिला परिवार का प्यार, माही हुईं इमोशनल, 'बिग बॉस 20' के एपिसोड में हुए ये 5 बड़े ड्रामे

Wed Nov 4 , 2026
मुंबई, ‘बिग बॉस 20’ में फैमिली मैसेज सुनकर काजी तौकीर इमोशनल हो गए। वहीं, लव की मां की बातों से आहत माही रो पड़ीं और शो छोड़ने का फैसला करती नजर आईं। ‘बिग बॉस 20’ के घर में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्तों, बहस और इमोशनल ड्रामे का सिलसिला जारी […]

You May Like