जबलपुर: मझगवां-सिहोरा थाना क्षेत्र में हुए तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के मुताबिक मझगवां में दो बाइकों में बीती रात भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार रही कि हादसे में मझगवां निवासी विजय बर्मन पिता छिकौडी लाल बर्मन 40 वर्षीय वर्षीय की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जिसकी भी हालत नाजुक बताई जा रही है।
वहीं सिहोरा में अज्ञात वाहन ने एक युवक को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए मझगवां अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे सिहोरा शासकीय अस्पताल रेफर कर दिया जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इसका पता नहीं चल सका है। मृतक की उम्र 35-40 वर्ष होगी। जिसकी शिनाख्तगी के प्रयास जारी है। इसी प्रकार मझगवां थाना अंतर्गत फनवानी रोड में शुक्रवार शाम 6:30 बजे डंपर ने बाइक चालक और उसकी पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई पत्नी घायल हो गई। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि मझगवां निवासी युवक पत्नी को बाइक से लेकर जा रहा था
तभी मझगवां से डंपर आ रहा था जबकि सिहोरा से टै्रेक्टर से आ रहा था इस बीच ओवरटेक के चक्कर में बाइक चालक डंपर के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने डंपर, टै्क्टर को जब्त कर लिया है। वहीं संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि अजय केवट 25 वर्ष निवासी शुक्लानगर केवट मोहल्ला मदनमहल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि टेंट का व्यापार करता है।साथी ऋषभ केवट के साथ शास्त्री नगर से अपने घर गुलौआ चौक तरफ एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जेड व्ही 8346 से जा रहा था जैसे ही गंगानगर तिराहा के पास पहुॅचा तभी सामने से आ रही सफेद रंग की कार क्रमांक एमपी 21 सीए 3009 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी एक्सिस में टक्कर मार दिया जिससे वह एवं ऋषभ एक्सिस सहित गिर गये जिससे दोनों को हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आईं।
