अभिभाषक संघ चुनाव में 65 फीसदी मतदान

इंदौर. इंदौर अभिभाषक संघ के चुनाव में अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया. दोपहर बाद तक करीब 3700 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे. 5463 मतदाताओं वाले इस चुनाव में मतदान प्रतिशत 65 के करीब पहुंच गया.

मतदान सुबह 11 बजे शुरू हुआ, जो शाम 5 बजे तक जारी रहेगा. अभिभाषक संघ के विभिन्न पदों के लिए हो रहे चुनाव को लेकर न्यायालय परिसर में दिनभर गहमागहमी बनी रही. प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से संपर्क साधने में जुटे रहे. मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे.

Next Post

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए दस जुलाई तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

Thu Jun 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 जून (वार्ता) शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन और नामांकन आमंत्रित किए हैं जिसमें शिक्षक 10 जुलाई तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन स्वयं-नामांकन कर सकते हैं। शिक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि यह […]

You May Like