
रीवा, 28 जून, अल्लाह रब्बुल इज्जत के महबूब नवी इस्लाम धर्म के आखिरी पैगम्बर हजरत मोहम्मद सल्लाहो अलैह वसल्लम के नवासे शहीदाने कर्वला हजरत इमाम हुसैन रजी अल्लाह ताला अनहो तथा बहत्तर शहीदाने कर्वला की याद में मनाये जाने वाले मोहरर्म के बाद तीसरे दिन चांद की 12 तारीख को बड़ी दरगाह अमहिया कर्बला में फातिया मिलाद लंगर का एहतमाम किया गया. जिसमें बड़ी दरगाह के दायरे में सुबह 9 बजे मिलाद सुबह 11 बजे से कर्वला में फातेहाखानी शुरू हुई जो तकरीवन डेढ़ बजे तक चली वाद फांतिया शहर से आये हुए अखाड़ा गिरोह व ढोल ताशे वाले अपना करतब दिखया. इसी दौरान लोगों द्वारा लंगर, शरबत आदि तस्कीम किया गया. कार्यक्रम में अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इकवाल, गुलाम मोहम्मद राजू, मोहम्मद अली, एडवोकेट इमाम वक्श, समीम सौदागर, खालिक खांन, पूर्व पार्षद अकरम अंसारी, कलामुद्दीन राजा, मोहम्मद मुजीव मंसूरी, एवं मोहल्ला के नौजवान साथी मो.साहिल मंसूरी, सलमान मंसूरी, इसराइल मंसूरी, हसनैन शाह, नियाज खांन, हैदर, सानुल मंसरी, सहरूख मंसूरी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही.
