रुपये में ऐतिहासिक गिरावट जारी, 95 प्रति डॉलर के करीब

मुंबई, 27 मार्च (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को एक दिन में 89.25 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 94.8525 रुपये का बोला गया।

यह भारतीय मुद्रा का अब तक का सबसे निचला स्तर है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 20 पैसे गिरकर 93.96 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपया आज 22.75 पैसे टूटकर 94.1875 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिन का उच्चतम स्तर रहा। लगातार गिराते हुए एक समय यह 94.86 रुपये प्रति डॉलर तक कमजोर हुआ और अंत में 94.8525 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी से भारतीय मुद्रा दबाव में रही। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा फिलहाल ढाई फीसदी से अधिक चढ़कर 111 डॉलर प्रति बैरल पर है। साथ ही दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में रही तेजी का असर भी रुपये पर दिखा।

 

Next Post

ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करने वाले 9 ट्रैफिक मित्र सम्मानित

Fri Mar 27 , 2026
रतलाम। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ट्रैफिक मित्रों को प्रोत्साहित करने हेतु एसपी अमित कुमार ने नवीन पुलिस कंट्रोल रूम पर प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया । एसपी ने ट्रैफिक मित्रों द्वारा यातायात पुलिस के साथ मिलकर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था […]

You May Like