महावीरपुरा रेलवे ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार बस का कहर

गुना: जज्जी बस स्टैंड के पास महावीरपुरा रेलवे ओवरब्रिज पर गुरुवार 21 अक्टूबर रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में महिला-पुरुष सहित 4 से 5 लोग घायल हो गए, जिनमें 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, विभोर जैन का परिवार कार से अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान जज्जी बस स्टैंड से राघौगढ़ की ओर जा रही कमला बस के चालक ने कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सामने से कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। ओवरब्रिज पर हुए इस हादसे से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

Next Post

100 मिनट में 100% सब्सक्राइब, देश के सबसे बड़े जियो IPO की धमाकेदार ओपनिंग

Thu Oct 22 , 2026
– जियो IPO पर निवेशकों की जबरदस्त डिमांड, QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब – पहले ही दिन 10 लाख से ज्यादा आवेदन, एंकर निवेशकों से भी मिली थी 30 गुना से ज्यादा डिमांड – रिलायंस शेयरहोल्डर्स के लिए ₹2,500 करोड़ का रिजर्वेशन, शेयर मिलने का अतिरिक्त मौका   *मुंबई, 21 […]

You May Like