इंदौर: शहर के पश्चिम क्षेत्र में आईडीए द्वारा कन्वेंशन सेंटर और प्रदर्शनी हॉल निर्माण के लिए टेंडर बुलाने के लिए निविदा जारी कर दी है. टेंडर पीपीपी मॉडल पर 45 साल की लीज और अनुमानित लागत 545 करोड़ रुपए मानी है. आईडीए के टेंडर फार्म की कीमत 1.18 लाख और सुरक्षा निधि 3.0 करोड़ तय की है.आईडीए ने अपनी बहुप्रतीक्षित योजना 10 हजार सीटों वाला कन्वेंशन सेंटर और प्रदर्शनी हॉल निर्माण कार्य करने के लिए टेंडर बुला लिया है.
आईडीए की एयरपोर्ट के पास गांधीनगर चौराहे पर 17 हेक्टेयर जमीन पर कन्वेंशन सेंटर बनाने की योजना है. इसके तहत 6 हेक्टेयर पर कन्वेंशन सेंटर का निर्माण और बाकी जगह पर रिसोर्ट, होटल, रेस्त्रां और पार्किंग स्थल विकसित होगा. आईडीए ने कल जारी किए टेंडर में लाइसेंस धारी और प्रतिष्ठित कंपनियों को लेकर नियम शर्ते जारी की है. टेंडर पीपीपी मॉडल पर निर्माण पर करने के लिए जारी किए गए है. उक्त योजना की अनुमानित लागत 545.77 करोड़ रुपए मानी गई है और इसमें लीज राशि 365.70 करोड़ रुपए है. तीन साल में निर्माण कार्य पूरा करने के शर्त है. खास बात यह है कि 45 साल की लीज में निर्माण अवधि तीन साल शामिल है. मतलब यह है कि निर्माण कार्य का समय अलग नहीं माना जाएगा, वो लीज अवधि में शामिल होगा.
प्री बीड बैठक 21 अप्रैल को
टेंडर के साथ 2.75 करोड़ रुपए जमा करके भाग लेने की शर्त रखी गई है. साथ में 3 करोड़ रुपए सुरक्षा निधि भी जमा काटना होगी. टेंडर में भाग लेने वाली कंपनियों की प्री बीड बैठक आईडीए में 21 अप्रैल को होगी. टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 13 मई है और उसी दिन शाम को टेक्निकल बीड खोली जाएगी. 15 मई को आर्थिक टेंडर खोले जाएंगे.
