ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करने वाले 9 ट्रैफिक मित्र सम्मानित

रतलाम। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ट्रैफिक मित्रों को प्रोत्साहित करने हेतु एसपी अमित कुमार ने नवीन पुलिस कंट्रोल रूम पर प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया । एसपी ने ट्रैफिक मित्रों द्वारा यातायात पुलिस के साथ मिलकर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियमों के पालन के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा व्यस्त चौराहों पर पुलिस का सहयोग करने के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक मित्र पुलिस और आमजन के बीच सेतु का कार्य कर रहे हैं तथा उनकी सहभागिता से यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिल रही है। कार्यक्रम के दौरान उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) आनंद सोनी भी उपस्थित रहे। उन्होंने ट्रैफिक मित्रों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शहर में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। रतलाम पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रकार की पहल निरंतर जारी रहेगी।

 

इन्हें किया सम्मानित

 

नागेश्वर पिता सुखराम राठोर, नि.ग्राम बागराघाटी सैलाना

कार्तिकेय पिता प्रकाश शर्मा, नि. सागोद रतलाम

गुनगुन पिता रमेश पासी, नि. रतलाम

सुनिल पिता लालजी मईड़ा,नि. रतलाम

निलम पिता जगदीश शर्मा, नि. रतलाम

यतिका पिता अमीत कुम्हारे,नि. रतलाम

खुशी पिता दिनेश धनोतिया,नि. रतलाम

शिवानी पिता सुरेश महावर,नि. रतलाम

विशाखा पिता शेखर यादव,नि. रतलाम

Next Post

चेंबर के चुनावों के लिये तीन माह की समयवृद्धि, 18 जुलाई तक होंगे चुनाव

Fri Mar 27 , 2026
ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेंबर आफ कामर्स के चुनावों के लिये संपन्न असाधारण सभा की बैठक में तीन माह के कार्यकारिणी वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। अब चुनाव 18 जुलाई तक हर हाल में कराने होंगे। चेंबर पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों व प्रमुख सदस्यों की असाधारण सभा की बैठक […]

You May Like