उदित गायकी की हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को जेल

भोपाल:इंजीनियरिंग छात्र उदित गायकी की मौत के मामले में आरोपी 2 पुलिसकर्मियों को रविवार को जेल भेज दिया गया. इससे पहले शनिवार को देर रात आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट में जज ने सुनवाई करते हुए आरोपियों को 15 दिन की जेल पर भेज दिया है. कोर्ट में मौजूद सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि आरोपियों को रिमांड़ पर लेने की भी मांग पुलिस ने नहीं की. छात्र की मौत के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर लगातार सवाल उठ रहे. वहीं इससे पूर्व मामले की पुलिस जांच में मृतक की पिटाई की बात का जिक्र नहीं किया गया है.

जानकारी सामने आई है कि मृतक के परिजन मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव से मुलाकात कर सीबीआई जांच की मांग कर सकते हैं. उधर उदित गायकी की अंत्योष्ठी भी परिजन कर चुके हैं. इस मौके पर परिवारजनों के साथ क्षेत्र के लोग और बड़ी संख्या में छात्र भी शामिल हुए.कॉन्स्टेबल संतोष बामनिया और सौरभ आर्य पर मृतक छात्र के साथ बर्बता करने का आरोप है. घटना को लेकर सवाल यह भी खड़े हो रहे हैं कि आरोपियों ने जिस डंडे से और बंदूक की बट से मृतक पर हमला किया था. वह भी अभी तक जब्त नहीं की गई है.
आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार घटना स्थल के दौरान मौजूद 3 लड़कों के नशे में होने और पुलिस को धमकाने का जिक्र किया गया है. उदय गायकी पर पुलिस के हल्का बल का प्रयोग करने का वर्णन जांच में किया गया है. उदय गायकी के साथ पुलिस की मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल है. वहीं पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण ट्रॉमा अटैक और पेनक्रियाज डैमेज भी बताया गया है.

Next Post

मंगलवारा बस्ती भोज नगर से पथ संचलन, 2 साल का सबसे छोटा स्वयंसेवक

Sun Oct 12 , 2025
भोपाल:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर एस एस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को भोपाल के मंगलवारा बस्ती भोज नगर से पथ संचलन का आयोजन किया गया. सैंकड़ो स्वयंसेवकों ने तना हुआ सीना, हाथ में लाठी, घोष की धुन पर सभ्यता के साथ कदम तल करते कतार में दिखे. इस […]

You May Like