अशोकनगर: बस में आगजनी की घटना के बाद जिला परिवहन सक्रिया है वह लगातार वाहनों की चैकिंग करते हुए नियमों के विरूद्ध संचालन करने वालों पर कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में जिला परिवहन अधिकारी रंजना भदौरिया ने मंगलवार को शाढ़ौरा नईसराय में संयुक्त रूप से वाहनों की चैकिंग की गई। इस कार्रवाई में सबसे ज्यादा फोकस स्कूली वाहनों पर था, जिसमें स्कूली वाहन यातायात नियमों का पालन करते हुए नहीं मिले।
जिसके चलते परिवहन अधिकारी द्वारा कुछ पर चालानी कार्रवाई की गई, तो वहीं कुछ वाहनों को शाढ़ौरा एवं नईसराय थाने में रखवाया गया है। परिवहन विभाग द्वारा मंगलवार को जिले के शाढ़ौरा एवं नईसराएं में स्कूल वाहनों की चैकिंग की गई। जिसमें स्कूल वाहन तथा अन्य छोटे वाहनों से नियम विरूद्ध संचालन करने पर चालानी कार्यवाही की जाकर समझौता शुल्क के रूप में कुल 6 वाहनों से 4500 रूपये की राशि बसूल की गई।
वहीं 5 स्कूल वाहन जो शाढौरा पब्लिक स्कूल, बालक युसु स्कूल, संसकार पब्लिक स्कूल और 1 छोटा मालयान जप्त कर थाने में आगामी कार्रवाई के लिए रखवाये गए है। उल्लेखनीय है कि परिवहन विभाग द्वारा 1 अप्रेल से लेकर 16 दिसंबर 2023 तक नियमों का उल्लघन करने वाले वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए उनसे कुल 382500 रूपये का राजस्व समझौता शुल्क के रूप में वसूल किया गया।
स्कूल संचालकों दी चेतावनी:
जिला परिवहन अधिकारी रंजना भदौरिया ने समस्त स्कूल संचालकों को चेतावनी दी गई है कि स्कूल वाहन बिना परमिट , फिटनेस, बीमा, प्रदुषण यानकर, अग्निशमन यंत्र,व्हीएलटीडी, जीपीएस के बिना यदि कोई स्कूल वाहून चलता पाया जाता है, उन पर मोटरयान नियम के अंतर्गत कठोर कार्यवाही की जावेगी। वहीं उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा स्कूल वाहनों की निरंतर चैकिंग कि जाएगी।
