ट्रेन में छूटा यात्री का मोबाइल आरपीएफ ने लौटाया

जबलपुर: मिशन अमानत के तहत आरपीएफ जबलपुर ने ट्रेन में छूटा यात्री का मोबाइल बरामद कर उसे सुरक्षित वापस सौंप दिया। भंडारा निवासी 59 वर्षीय अनिल चौकसे नागपुर से श्रीधाम की यात्रा ट्रेन क्रमांक 12159 के एस-04 कोच की बर्थ नंबर 71 पर कर रहे थे। श्रीधाम स्टेशन पर उतरने के बाद उन्हें सीट पर रियलमी कंपनी का मोबाइल छूटने का पता चला, जिसके बाद वे आरपीएफ पोस्ट जबलपुर पहुंचे। उप निरीक्षक राजकुमार चंदेल ने आरक्षक बाबूलाल को संबंधित कोच में मोबाइल तलाशने के निर्देश दिए। मोबाइल सीट पर मिल गया। यात्री से लॉक खुलवाकर पहचान की पुष्टि की गई, जिसकी कीमत करीब 12 हजार रुपए बताई गई। आवश्यक सत्यापन और आधार कार्ड लेने के बाद मोबाइल गवाहों की मौजूदगी में यात्री को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया।

Next Post

मम्मी-पापा हेलमेट पहनेंगे तो हम भी सीखेंगे

Mon Oct 5 , 2026
इंदौर: बच्चों को यातायात नियमों की सीख देने के लिए यातायात पुलिस ने इस बार सीधे उनके माता-पिता को निशाना बनाया. चाणक्यपुरी चौराहे और आसपास के क्षेत्रों में चले 10 दिवसीय अभियान के दौरान दोपहिया पर माता-पिता के साथ बैठे बच्चों को सड़क सुरक्षा संदेश वाले स्टिकर और चॉकलेट बांटे […]

You May Like