गांधी प्रतिमा पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन

इंदौर: आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर रीगल तिराहे स्थित प्रतिमा पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई. प्रार्थना सभा के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भागीरथपुरा के पीड़ितों को न्याय दिलाएंगे. कांग्रेस भागीरथपुरा के पीड़ितों की पूरी लड़ाई लड़ेगी.महात्मा गांधी की 77 वीं पुण्यतिथि पर रीगल तिराहा प्रतिमा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने माल्यार्पण किया. पटवारी ने गांधी प्रतिमा पर शहर कांग्रेस के द्वारा आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा को संबोधित किया.

पटवारी ने कहा कि भाजपा सरकार, उनके संगठन हिंसा परोसने का काम कर रहे हैं. हम सबको सावधान रहना है. हम सभी को गांधी जी के विचारों के साथ चलना है और उनके विचारों के साथ रहना है. वे अहिंसा आंदोलन लेकर निकले थे और सफल भी हुए. कोई जरूरी नहीं की हिंसा से ही हर समस्या का समाधान निकाला जाएं. अहिंसा परमो धर्म जो बोला गया, वह सबसे बड़ा वाक्य है. पटवारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर ऐलान किया है कि भागीरथपुरा के दूषित जल के पीड़ितों को न्याय दिलाएंगे. इसके लिए कांग्रेस पूरी लड़ाई लड़ेगी.

स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि गांधी जी ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उन्होंने आजादी की लड़ाई के लिए करो या मरो का नारा दिया था. देश को आजादी दिलाने हेतु अहिंसात्मक आंदोलन पूरे देश में व्यापक रूप से चलाया था. गांधी जी ने चरखा चलाकर स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया और विदेशी सामान की होली जलाई. इस मौके पर सर्वधर्म सभा में गायत्री परिवार से राजेंद्र पंडित, सिख समाज के ज्ञानी हर प्रताप सिंह , ज्ञानी महेंद्र सिंह व मुस्लिम समाज से सफीक उर रहमान खान और ईसाई समाज से यशवंत नेतराम शामिल थे. इसके अलावा राजेश चौकसे, शैलेश गर्ग, इम्तियाज बेलिम, प्रवेश यादव, दीपू यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनाली मिमरोट, किरण जीरेती, अमित चौरसिया, जीतू दीवान, शैलू सेन और कई कांग्रेस जन मौजूद थे. सभा का संचालन संजय बाकलीवाल ने किया

Next Post

राजनीति के दो धुर विरोधी एक साथ, खूब की हंसी मजाक

Sat Jan 31 , 2026
इंदौर: आज शहर की मीडिया क्रिकेट लीग में अलग ही नजारा देखने में आया. राजनीति के दो कट्टर विरोधी सज्जन सिंह वर्मा और कैलाश विजयवर्गीय ने एक-दूसरे पर तंज कसकर खूब हंसी मजाक की.खंडवा रोड यूनिवर्सिटी परिसर में प्रेस क्लब के तत्वाधान में मीडिया लीग क्रिकेट स्पर्धा चल रही है. […]

You May Like