राजनीति के दो धुर विरोधी एक साथ, खूब की हंसी मजाक

इंदौर: आज शहर की मीडिया क्रिकेट लीग में अलग ही नजारा देखने में आया. राजनीति के दो कट्टर विरोधी सज्जन सिंह वर्मा और कैलाश विजयवर्गीय ने एक-दूसरे पर तंज कसकर खूब हंसी मजाक की.खंडवा रोड यूनिवर्सिटी परिसर में प्रेस क्लब के तत्वाधान में मीडिया लीग क्रिकेट स्पर्धा चल रही है. पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा इस मौके पर पंहुंचे और मेल मिलाप कर रहे थे. थोड़ी देर बाद नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मैदान पर पहुंच गए. कैलाश को देखते ही सज्जन ने कहा भाई आपका स्वागत है और आप बेटिंग करें.

इस पर कैलाश ने कहा कि आप (सज्जन वर्मा) बॉलिंग करेंगे तो मैं क्लीन बोल्ड हो जाऊंगा. सज्जन ने सहृदयता से बोला कि हम तुमको क्लीन बोल्ड नहीं होने देंगे. ध्यान रहे कि दो दिन पहले कैलाश न पीडब्ल्यूडी मंत्री के नाम संस्कार को लेकर तंज कसा था कि मातृ के बच्चों के कपड़े ठेकेदार के साथ लेने जाएंगे तो संस्कार कहा से आएंगे. यह तंज विजयवर्गीय ने अप्रत्यक्ष रूप से सज्जन वर्मा के पीडब्ल्यूडी मंत्री के समय को लेकर कसा था, सज्जन वर्मा भी कैलाश को बहुत हमलावर रहते है और किसी भी मुद्दे पर छोड़ते नहीं है.

Next Post

हरियाणा ने जीता 72वीं महिला सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब

Sat Jan 31 , 2026
हैदराबाद, (वार्ता) हरियाणा ने शुक्रवार को कड़े मुकाबले वाले फाइनल में मौजूदा चैंपियन इंडियन रेलवे को 39-37 से हराकर 72वीं महिला सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। आज यहां बालायोगी स्टेडियम में हुए फाइनल में दोनों टीमों ने दोनों हाफ में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। हरियाणा […]

You May Like