जॉर्डन के राजदूत ने किया कृषि विश्वविद्यालय का भ्रमण

ग्वालियर: जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्देलघानी ने आज कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर का भ्रमण किया और कुलपति प्रो. अरविंद शुक्ला से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय की शोध एवं शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना की। जॉर्डन के राजदूत ने यहां चल रहे नवाचारों के बारे में सूक्ष्मता से जानकारी ली। राजदूत ने विश्वविद्यालय में नव निर्मित आलू एरोपोनिक यूनिट, बायोटेक्नोलॉजी सेंटर, आईएफएस मॉडल के तालाब और अन्य शोध इकाइयों का अवलोकन किया। विश्वविद्यालय की उपलब्धियों से प्रभावित होकर उन्होंने भविष्य में पुनः आने की इच्छा भी व्यक्त की।

भ्रमण के दौरान राजदूत ने ई-व्हीकल से पूरे परिसर का अवलोकन किया। कुलपति प्रो. शुक्ला ने उन्हें विश्वविद्यालय की विशेष उपलब्धि “कुसुम जल” पिलाया और उसकी उपयोगिता बताई। साथ ही उन्हें कुसुम फूल की पंखुड़ियों का पैकेट स्मृति रुप में भेंट किया।

Next Post

पाटीदार समाज ने जीवंत किया गरबा और महिषासुर मर्दन

Mon Sep 29 , 2025
सागर। श्री कच्छ कड़वा पाटीदार समाज सागर वर्ष 1959 से (लगातार 66 वर्षों से) भगवानगंज स्थित पाटीदार समाजवाड़ी भवन में शारदीय नवरात्रि महोत्सव का आयोजन करता आ रहा है। आज के कमर्शियल गरबा दौर में भी समाज अपनी वर्षों पुरानी गुजराती परंपरा और संस्कृति का संरक्षण करते हुए आद्यशक्ति माँ […]

You May Like