आदिवासी हितों की रक्षा हमारी प्राथमिकता, किसी गरीब को बेदखल नहीं किया जाएगा: शिवराज 

सिलवानी। केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे, जहाँ उन्होंने जनजातीय गौरव दिवस, सांसद खेल महोत्सव और एकता पदयात्रा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने आदिवासी समुदाय की जीवनशैली को जंगल से अविभाज्य बताते हुए कहा कि गरीबों और आदिवासियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि फॉरेस्ट जमीन पर वर्षों से खेती कर रहे गरीबों को बेदखल नहीं किया जाएगा और दिए गए नोटिसों की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बहनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन को अपना संकल्प बताते हुए कहा कि हर गरीब को पक्का मकान उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है। नकली खाद-बीज के खिलाफ कड़े कानून और सख्त कार्रवाई की भी घोषणा की।

दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गृह प्रवेश समारोह में भाग लिया और सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित पदयात्रा में भी शामिल हुए। इसके अलावा उन्होंने रायसेन जिले के ग्राम नारायणपुर में लगाई गई विभागीय स्टालों और प्रदर्शनी का निरीक्षण कर किसानों से संवाद भी किया।

Next Post

ग्रेटर नोएडा में विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप का रविवार को होगा आगाज

Sat Nov 15 , 2025
ग्रेटर नोएडा 15 नवंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर परिक्षेत्र ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में 16 से 20 नवंबर तक पांच दिवसीय विश्व मुक्केबाजी का ग्रेटर नोएडा में विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप का आयोजन होगा। शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ पहली बार अंतरराष्ट्रीय […]

You May Like