सड़क पर गड्डों के कारण वाहन चालक हो रहे घायल

बमूलिया।समीपस्थ ग्राम बमूलिया-बडऩगर रोड़ इन दिनों बड़े और गहरे गड्ढों में तब्दील होता जा रहा है. जिससे आए दिन वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. पिपलिया मीरा से शिकारपुर तक के इस रोड़ में सबसे ज्यादा हालत बडऩगर और बमूलिया के बीच खराब देखी जा सकती है.

जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम पिपलिया मीरा से शिकारपुर तक लगभग 12 किमी की सड़क इन दिनों इतनी खराब स्थिति में है कि वाहन चालक आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. यूं तो ये सड़क 12 किमी की है लेकिन सड़क की सबसे ज्यादा हालत खराब बमूलिया और बडऩगर के बीच में हुई है. जहां बड़े-बड़े और गहरे गड्ढे पड़ गए हैं. वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर सड़क से आवगमन करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों को कहना है कि इन दिनों बमूलिया में किसी सीरियल की शूटिंग की जा रही है. जिसके चलते वाहनों का आना-जाना इतना अधिक हो गया है कि सड़क भी जबाव देनी लगी है. शूटिंग के चलते जहां बड़े और भारी वाहनों का आना-जाना लगा है, वहीं छोटे कारें भी अंधी रफ्तार से दौड़ रही हैं.

ग्रामीण बताते हैं कि जब शूटिंग वाले वाहन एक साथ गुजरते हैं तो इनकी रफ्तार इतनी तेज होती है जैसे कि कोई नेता या मंत्री का काफिला आ रहा हो. बाइक चालक अब इन वाहनों से बचे या सड़क के गड्ढों से.

बताया जाता है कि लगभग एक वर्ष पूर्व भी किरण राव द्वारा निर्देशित फिल्म लापता लेडीज की शूटिंग की गई थी. उस समय भी इस सड़क की हालत ऐसी ही हो गई थी. लेकिन उस समय लोगों की परेशानी को देखते हुए बमूलिया से पिपलिया मीरा तक सड़क की मरम्मत तुरंत हो गई थी. लेकिन अभी इन तीन महीनों में सड़क खराब होने लगी है.

ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक इस और न तो पंचायत का ध्यान है न ही जनप्रतिनिधियों का और प्रशासन भी अंजान बना हुआ है. यदि किसी भी दिन कोई बड़ी घटना घटित हो जाती है तो इसका जि मदार कौन होगा. बस यही चिंता लोगों को सता रही है.

 

 

Next Post

नशामुक्ति अभियान: फैक्ट्रियों और छात्रावासों में पहुंची पुलिस

Tue Jul 29 , 2025
छतरपुर। नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत छतरपुर पुलिस 30 जुलाई तक जिले भर में जन-जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। पुलिस ने फैक्ट्रियों, छात्रावासों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर नशे के दुष्परिणाम बताए और नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई। हस्ताक्षर अभियान, जनसंवाद, रैलियाँ, चित्रकला, निबंध लेखन, रंगोली जैसी […]

You May Like