दो दिन बाद खुले केंद्र, खाद लेने लगी किसानों की कतार 

जबलपुर। रक्षाबंधन त्यौहार के दो दिन बाद जैसे ही डबल लॉक खाद वितरण केंद्र खोला गया, खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार सुबह से ही शहपुरा स्थित डबल लॉक गोदाम केंद्र पर किसानों की लंबी कतारें लग गईं। जिले में खरीफ की फसल की बुआई के चलते खाद की मांग बढ़ गई है, जिसे लेकर किसान समय पर खाद प्राप्त करने के लिए केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।

किसानों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से खाद वितरण केंद्र बंद थे, रक्षाबंधन की छुट्टी और फिर सप्ताहांत के चलते खाद नहीं मिल पाया। जैसे ही केंद्र खुला, किसान बड़ी संख्या में अपने ट्रैक्टर और दुपहिया वाहनों से खाद लेने पहुंच गए।

Next Post

ग्वालियर में कांवड़ विवाद ने लिया हिंसक रूप: चाचा भतीजे पर फिल्मी स्टाइल में जानलेवा हमला, कार से कुचला

Mon Aug 11 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर में कांवड़ उठाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा खूनखराबे में बदल गया। आरोप है कि दो सफारी गाड़ियों में सवार हमलावरों ने चाचा-भतीजे को बुलेट पर जाते समय कई बार टक्कर मारी और फिर डंडों से बुरी तरह पीटा। हमले में भतीजा गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे […]

You May Like