अफ़ग़ानिस्तान ने 10 दिनों में एक और अमेरिकी नागरिक को किया रिहा

काबुल, 30 मार्च (वार्ता) अफगानिस्तान की कार्यवाहक सरकार ने एक अन्य अमेरिकी नागरिक, फेय हॉल नामक महिला को हिरासत केंद्र से रिहा कर दिया है।

यह जानकारी स्थानीय मीडिया आउटलेट ‘टोलोन्यूज’ ने शनिवार रात को दी।

‘टोलोन्यूज’ ने अपने एक्स अकाउंट पर पूर्व अमेरिकी राजदूत एवं अफगानिस्तान के लिए विशेष दूत जालमे खलीलजाद के हवाले से कहा,”रिहा की गई महिला फिलहाल काबुल में कतर के दोस्तों के साथ है और उसे जल्द ही उसके घर भेज दिया जाएगा।”

यह पिछले 10 दिनों में अफगान प्रशासन द्वारा रिहा की गई दूसरी अमेरिकी नागरिक है।

इससे पहले 20 मार्च को अफगान प्रशासन ने कतर की मध्यस्थता से अमेरिकी नागरिक जॉर्ज ग्लीज़मैन को रिहा किया था।

Next Post

मां विजयासन देवी के दर्शन करने पहुंचे 50 हजार से अधिक श्रृद्धालु

Sun Mar 30 , 2025
बुधनी. चैत्र नवरात्र के पहले दिन रविवार को 50 हजार से अधिक श्रृद्धालुओं ने मां विजयासन धाम पहुंचकर मातारानी का आर्शीवाद लिया. तेज गर्मी और उमस के भी श्रृद्धालुओं का उत्साह कम होता दिखाई नहीं दे रहा है. सामान्य दिनों में यहां 20 से 25 हजार श्रद्धालु आते हैं, लेकिन […]

You May Like