एफआइएच हॉकी विश्व कप तक 500 दिन शेष

लॉज़ेन (स्विट्जरलैंड), (वार्ता) आज से ठीक 500 दिन बाद, 2026 एफआईएच हॉकी विश्व कप का पहला मैच खेला जायेगा। इस संस्करण में महिला और पुरुष विश्व कप की संयुक्त मेजबानी बेल्जियम और नीदरलैंड करेंगे।

मेजबान देशों के अलावा जर्मनी (महिला) और ऑस्ट्रेलिया (पुरुष) की टीमों ने पिछले सीजन में एफआईएच हॉकी प्रो लीग के जरिये से विश्व कप के लिए अपना टिकट जीता था। प्रो लीग की बदौलत ही अगली दो टीमें (एक महिला टीम और एक पुरुष टीम) क्वालीफाई करेंगी।

पांच महाद्वीपीय चैंपियनशिप जुलाई और सितंबर के बीच होगी जिसमें महिला और पुरुष की पांच अन्य टीमे क्वालीफाई करेंगी जबकि शेष सात प्रतिभागी टीमें अगले वर्ष होने वाले विश्व कप क्वालीफायर से आएंगी। एफआईएच के अध्यक्ष तैयब इकराम ने कहा “ एफआईएच हॉकी विश्व कप हमारे आयोजनों में सबसे प्रतिष्ठित है। यह मौका हमारे शीर्ष खिलाड़ियों के लिए अपने अद्भुत कौशल का प्रदर्शन करने का है। हम बेल्जियम और नीदरलैंड में एक शानदार संस्करण की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जो हॉकी के दो सबसे बड़े पावरहाउस हैं, जिसमें दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली महिला और पुरुष हॉकी खिलाड़ी शामिल होंगे।”

दोनों मेजबान देशों के भीतर तैयारियां चरम पर हैं। नीदरलैंड में, एम्स्टर्डम के पास एम्सटेलवीन में स्थित प्रसिद्ध वैगनर स्टेडियम की क्षमता को अस्थायी रूप से बढ़ाकर 10 हजार सीटों का कर दिया जायेगा। बेल्जियम में पूरी तरह से पुनर्निर्मित स्टेडियम का निर्माण होगा, जो विशेष रूप से हॉकी के लिए समर्पित होगा और राजधानी ब्रुसेल्स के दक्षिण-पूर्व में वावरे में स्थित होगा।

डच हॉकी एसोसिएशन के सीईओ एरिक गेरिट्सन ने कहा, “ इस विश्व कप को शानदार बनाने की योजनाएँ हर दिन और भी अधिक एक साथ आ रही हैं! सहयोग बढ़ रहा है, और यह नीदरलैंड और बेल्जियम दोनों में एक अंतरराष्ट्रीय हॉकी उत्सव के रूप में आकार ले रहा है।” 2026 एफआईएच हॉकी विश्व कप 15 से 30 अगस्त, 2026 तक खेला जाएगा।

 

 

Next Post

केकेआर में मैच विनर खिलाड़ियों की कमी नहीं: ड्वेन ब्रावो

Thu Apr 3 , 2025
कोलकाता, (वार्ता) टाटा आईपीएल की मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटर ड्वेन ब्रावो को गुरुवार को अपने घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत की उम्मीद है। उनका मानना है कि टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी है जो अपने दम पर केकेआर को जीत दिला सकते […]

You May Like