भोपाल।आरजीपीवी के कुल सचिव का कर्मचारी मंच ने घेराव किया. मंच के प्रांताध्यक्ष अशोक पांडे की अगुवाई में कर्मचारियों ने अपनी मांग सामने रखी. विवि स्थाई कर्मी एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों के समर्थन में रैली निकाली. इस मौके पर विवि के कुल सचिव आरजीपीवी दीपक सेन का घेराव कर ज्ञापन सोपा गया. कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए अपनी बात कही. कर्मचारियों में प्रमुख रूप से अमर अहिरे जगदीश शर्मा संतोष सूर्यवंशी विजय रैकवार द्वारका प्रसाद शर्मा मुकेश धाकड़ राजबहोर सेन कुलदीप सिंह तोमर साजली इजहार प्रियंका शर्मा सहित सैकड़ो कर्मचारी शामिल रहे.
प्रांताध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि आरजीपीवी के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को स्थाई कर्मी योजना का लाभ देने, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी का श्रेणी परिवर्तन करने एवं शासकीय कर्मचारियों के समान स्थाई कर्मियों को भी अवकाश सुविधा का लाभ देने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है.
