साली ने जीजा पर लगाया स्लीपर बस में दुष्कर्म का आरोप

सतना: सामने आए सनसनीखेज घटनाक्रम में एक युवती ने अपने सगे जीजा पर चलती बस में दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप रहने पर मजबूर किया और बस से फरार हो गया। पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर चलती बस में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई।

21 वर्षीय युवती ने अपने सगे जीजा पर चलती बस में दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती की मानें तो आरोपी ने रिश्ते की मर्यादाओं को तोड़ते हुए न केवल शारीरिक शोषण किया, बल्कि उसे धमकाकर चुप रहने के लिए मजबूर भी किया। फिलहाल पुलिस आरोपी कि तलाश में जुटी हुई है। घटना 26 जून की बताई जा रही है। जब युवती रीवा में अपने जीजा से मिलने पहुंची थी। आरोपी पहले से ही युवती से मोबाइल पर बात करता था। जब वे मिले तो आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। दोनों ने रीवा रेलवे स्टेशन से हैदराबाद जाने वाली ट्रेन पकड़ी थी। लेकिन परिजनों को जानकारी मिलते ही दबाव बढ़ा और आरोपी ट्रेन से कटनी स्टेशन पर उतर गया।
कटनी से पकड़ी थी बस
कटनी से दोनों ने वापसी के लिए एक स्लीपर बस पकड़ी थी। युवती के मुताबिक, रात करीब 10:30 बजे जब बस अमरपाटन के पास थी, तभी आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर आरोपी ने उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी। फिर बस से उतरकर फरार हो गया।
बड़ी बहन को बताई घटना
घटना के बाद युवती किसी तरह रीवा पहुंची। हालत बिगड़ने पर उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 28 जून को युवती ने अपनी बड़ी बहन को आपबीती सुनाई। सुनकर परिजन स्तब्ध रह गए। 3 जुलाई को रीवा सिटी कोतवाली में मामला दर्ज किया गया।
तलाश में जुटी पुलिस
यह केस रीवा से मैहर थाने को स्थानांतरित कर दिया गया। जिसकी जानकारी सामने आते ही मैहर पुलिस हरकत में आ गई। मैहर एसपी सुधीर अग्रवाल ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। मैहर पुलिस को जांच सौंपी गई है। टीमें गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

Next Post

सेमरिया चौक: आपस में भिड़े ठेकेदार-दुकानदार

Fri Jul 11 , 2025
सतना: शहर के सेमरिया चौक फ्लाईओवर के आसपास हाल ही में शुरू हुए पार्किंग ठेके के बाद अवैध वसूली का मुद्दा गरमाता जा रहा है। ठेकेदार के गुर्गों द्वारा मनमाने ढंग से वाहन चालकों और ठेला वालों से वसूली किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे स्थानीय दुकानदारों […]

You May Like