आप ने दिल्ली और पंजाब में महिलाओं को किया गुमराहः सचदेवा

नयी दिल्ली 20 मार्च (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने महिला सम्मान योजना के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी और पंजाब दोनों ही जगह महिला सम्मान भत्ते का सपना दिखा कर महिलाओं को गुमराह करने का काम किया है।

श्री सचदेवा ने गुरुवार को यहां कहा कि 2022 में पंजाब में सरकार बनाने के साथ ही आप दिल्ली में नगर निगम की सत्ता पर काबिज़ हुई लेकिन महिलाओं को राशि नहीं दी।

उन्होंने कहा “ दोनों जगह महिलाएं उनसे एक ही सवाल पूछ रही हैं और कह रही है श्री केजरीवाल हमें धोखा क्यों दिया।”

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि श्री केजरीवाल जानते हैं कि 2022 के नगर निगम चुनाव से और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने (श्री केजरीवाल) महिला सम्मान भत्ते के सब्जबाग महिलाओं को बेचे।

उन्होंने कहा कि 2024-25 का बजट पेश करते हुए आप सरकार तत्कालीन वित्त मंत्री आतिशी ने 1000 रुपये प्रति महिला की घोषणा की थी, लेकिन महिलाओं को एक रुपया भी नहीं दिया। उन्होंने कहा कि उसी के कारण हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में आप बुरी तरह हार गयी।

भाजपा नेता ने कहा कि ठीक इसी तरह 2021-22 में पंजाब की महिलाओं को भत्ते का सपना दिखा कर सत्ता में आयी आप से धोखा खाईं राज्य की महिलाएं पूरी तरह खफा हैं और यही आज श्री केजरीवाल की सबसे बड़ी राजनीतिक समस्या बन गई है।

श्री केजरीवाल जानते हैं कि दिल्ली की भाजपा सरकार 2025-26 के बजट में उचित प्रवाधान करके अपनी महिला समृद्धि योजना को लागू कर देगी, जिसके बाद उनके उनके लिए पंजाब की महिलाओं को और अधिक गुमराह करना असम्भव हो जायेगा।

उन्होंने पंजाब में महिला सम्मान भत्ते पर जवाबदेही से बचने के लिए श्री केजरीवाल रोज़ाना दिल्ली भाजपा की महिला समृद्धि योजना को लेकर श्रीमती आतिशी तथा अन्य नेताओं से विवादित बयानबाजी करवा रहे हैं।

Next Post

किसान विरोधी केंद्र सरकार की नीति के कारण किसानों को नहीं मिल रहा है एमएसपी

Thu Mar 20 , 2025
नयी दिल्ली, 20 मार्च (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित केन्द्र सरकार की किसानों के प्रति दोहरी नीति के कारण किसानों को उनकी फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएमपी) मूल्य नहीं मिल […]

You May Like