शालीमार पेंट्स ने मुंबई इंडियंस के साथ की साझेदारी

शालीमार पेंट्स ने मुंबई इंडियंस के साथ की साझेदारी

नई दिल्ली, 27 मार्च (वार्ता) पेंट निर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी शालीमार पेंट्स ने क्रिकेट प्रेमियों के बीच बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इस आईपीएल सीजन के लिए मुंबई इंडियंस (एमआई) के साथ साझेदारी की है।

कंपनी ने गुरुवार को बयान जारी कर बताया कि इस साझेदारी का उद्देश्य अपने ब्रांड की पहुंच को और व्यापक बनाना है, खासकर टियर 2 और टियर 3 शहरों में, जहां क्रिकेट प्रेमियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कंपनी के अनुसार, यह साझेदारी भारतीय क्रिकेट की जबरदस्त लोकप्रियता को भुनाने और अपने उत्पादों को अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम है।

शालीमार पेंट्स के निदेशक कुलदीप रैना ने कहा, “हम मुंबई इंडियंस के आधिकारिक पेंट पार्टनर बनकर उत्साहित हैं। यह साझेदारी हमारे ब्रांड की नई पहचान, आधुनिकता और रचनात्मकता को दर्शाती है। हमारी रणनीति युवा और ऊर्जावान पीढ़ी को आकर्षित करने की है, जो नए जमाने के डिजाइन और सौंदर्यशास्त्र को महत्व देती है।”

मुंबई इंडियंस के प्रवक्ता ने भी इस साझेदारी का स्वागत करते हुए कहा, “शालीमार पेंट्स के साथ जुड़ना हमारे लिए गर्व की बात है। उनकी गुणवत्ता और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता हमारे टीम के मूल सिद्धांतों से मेल खाती है। हमें उम्मीद है कि यह सहयोग प्रशंसकों को खेल के और करीब लाने में मदद करेगा और उनकी जुड़ाव को और मजबूत करेगा।”

Next Post

नितेश ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

Thu Mar 27 , 2025
अम्मान 27 मार्च (वार्ता) भारतीय पहलवान नितेश ने एशियाई कुश्ती चैंपियनिशप के 97 किलोग्राम ग्रीको रोमन वर्ग में अमानबेर्दी अगामम्मेदोव को हराकर कांस्य पदक जीता। इस चैंपियनशिप में भारत का यह दूसरा पदक है। जॉर्डन के अम्मान में बुधवार को खेले गये मुकाबले में 22 साल के नितेश ने तुर्कमेनिस्तान […]

You May Like