नशीली सिरप, कार, मोबाइल एवं नगदी समेत आरोपी गिरफ्तार 

सीधी। मझौली पुलिस ने नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 शीशी कोडीन फॉस्फेट युक्त नशीली कफ सिरप, कार, मोबाइल एवं नगदी सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी कुसमी संतोष तिवारी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मझौली उनि विशाल शर्मा के नेतृत्व में मझौली पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार दिनांक 20 जुलाई 2026 को मझौली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति कार क्रमांक एमपी 17 जेडआर 6323 से नशीली कफ सिरप लेकर करमाई की ओर से मझौली तरफ आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम अतरैला, कूरबाबा घाटी के पास घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर डिग्गी में रखी लाल रंग की प्लास्टिक बोरी से 18 शीशी आनरेक्स कब सीरप (कोडीन फॉस्फेट युक्त) बरामद हुई, जिसकी कुल कीमत 3,627 रूपये है। पुलिस द्वारा आरोपी प्रकाश मिश्रा पिता महेश प्रसाद मिश्रा उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम दादर, थाना मड़वास, जिला सीधी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से नशीली कफ सिरप के अतिरिक्त घटना में प्रयुक्त फ्रान्स कार क्रमांक एमपी 17 जेडआर 6323 कीमती लगभग 8 लाख, विवो कंपनी का मोबाइल फोन एवं 19 हजार नगद सहित कुल 8 लाख 32 हजार 627 रूपये की सामग्री जप्त की गई। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा 5/13 मध्यप्रदेश ड्रग्स कंट्रोल एक्ट एवं धारा 8/21/22, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में नशीली कफ सिरप की आपूर्ति एवं बिक्री से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी विवेचना जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मझौली उनि विशाल शर्मा के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक भरत मालवीय, प्रआर राजीव यादव, आरक्षक बृजकिशोर शुक्ला एवं अक्षय तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

स्कूटी से गांजे की डिलेवरी देने निकला तस्कर गिरफ्तार, डिग्गी में मिला 45 हजार का 3 किलो गांजा

Tue Jul 21 , 2026
रीवा,  रीवा आईजी और एसपी के निर्देश पर नशे के विरूद्ध जारी अभियान में बैकुण्ठपुर पुलिस नें बडी कार्यवाही की है। यहां स्कूटी से गांजे की डिलेवरी देने निकले तस्कर को पुलिस नें घेराबंदी कर गिरफतार कर लिया, जिसके कब्जे से 45 हजार कीमती 3 पैकेट में 3 किलो गांजा […]

You May Like